जून 7, 2023

____आपको रखे सबसे आगे______

भागलपुर नगर निगम के मजदूर यूनियन संघ किया प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर गए हड़ताल पर।

Report-Sanjay kumar

बिहार में वैश्विक महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना नगर निगम के सफाई कर्मियों ने लोगों तक सेवा देती रही लेकिन सफाई कर्मियों ने जिन दो वक्त की रोटी के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की वही मजदूरी को उनका हक नहीं मिलने से नगर निगम परिसर में उसने आक्रोश भी जताया , सफाई कर्मचारी संघ ने 2 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में घेराबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया ।मीडिया को जानकारी देते हुए सफाई कर्मी ने बताया कि हमारी वेतन कभी भी समय पर नहीं दी जा रही है साथ ही मजदूर यूनियन का कहना हुआ कि हम 30-40सालों से यहां काम कर रहे हैं लेकिन हमलोगों को ईपीएफ का पैसा नही मिला, सब बड़े अधिकारी खा लेते हैं इतना ही नहीं छठा वेतन आयोग के तहत मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है, पैसा लेकर बहाली किया जाता हैं, वेबजह काम से निकाल दिया जाता है, फिर पैसा लेकर काम पर रख लिया जाता है यह कैसा माहौल बनता जा रहा है नगर निगम का। ये मनमानी नही चलेगी। यह सारी चीजों को लेकर सारे विषयों को लेकर मजदूर संघ ने, सफाई कर्मी संघ ने नगर निगम में हल्ला बोल प्रदर्शन किया और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह प्रदर्शन उनका जारी रहेगा।