मार्च 26, 2023

____आपको रखे सबसे आगे______

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज पेट्रोल एवं डीजल की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन।

Report-Sanjay kumar

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के निर्देशानुसार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में जिला कांग्रेस कमिटि भागलपुर द्वारा आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्त्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि कर जनता का लगातार शोषण कर रही है, जिसके विरोध में कांग्रेस संघर्ष के लिए कटिबद्ध है।

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द ने कहा कि एक तरफ अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अपने न्यूनतम स्तर पर है तथा दूसरी तरफ केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अब तक के उच्चतम स्तर तक पहुँचा चुकी है। जिसकी वजह से खाद्यान्न एवं परिवहन सेवा में लगातार मूल्य वृद्धि हो रही है जो जनता के साथ सरकारी अत्याचार है।

जिला कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के खिलाफ मोदी सरकार की इस अन्यायपूर्ण नीति का विरोध करेगी। यह तबतक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगे मांग नहीं लेती है।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, सौरभ पारिक, डा० राकेश साह, नगर महिला अध्यक्ष पूजा साह, राजेश रंजन राजू, मिन्टू कुरैशी, विनय कुमार मिश्रा, विकास सिंह, रवि हरि, बन्टी दास, अभिमन्यु यादव इत्यादि कांग्रेस नेता मौजूद थे।